The link you followed was in the México region, you are viewing this page in your region.


तृतीय पक्ष

हम आपका निजी डेटा तृतीय पक्षों के साथ शेयर कर सकते हैं। हम किस प्रकार के तृतीय पक्षों के साथ जानकारी शेयर करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया नीचे देखें।

1. आईडिया पार्टनर्स

हम यूरोप, अमेरिका और कनाडा के सामाजिक उद्यमों के साथ साझेदारी करते हैं ताकि ऐसे आइडिया को फैलाने में मदद कर सकें जिन्हें लोग अपने समुदायों में दोहरा सकते हैं। इन भागीदारों के साथ डेटा शेयर करना एक जाइंट कंट्रोलर अनुबंध पर आधारित है। दोनों पक्ष केवल आइडिया को फैलाने में मदद करने और सफल होने के लिए ज़रूरी उपकरण, ज्ञान, सूचना और संसाधनों के साथ स्टार्टर्स का समर्थन करने के उद्देश्य से डेटा का इस्तेमाल करते हैं।

इसमें आपका संपर्क डेटा (नाम, ईमेल-पता, डाक पता) शेयर करना शामिल है ताकि हमारे आइडिया पार्टनर्स आपको आपके आइडिया को शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी और रिसोर्सिस भेज सकें।

2. वर्तमान फ़ंडिंग पार्टनर्स

अगर आप हमारे "इम्पैक्ट ऐज़ ए सर्विस (Impact as a Service)" मॉडल के ज़रिए फ़ंड किए गए किसी आइडिया को शुरू करने के लिए आवेदन करते हैं, तो हम आपके नाम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, लोकेशन और आपके द्वारा सबमिट किए गए प्रेरणा कथन जैसे व्यक्तिगत डेटा को हमारे कॉर्पोरेट और निजी फ़ंडर्स या फ़ाउंडेशन के साथ शेयर करते हैं। हम ChangeX पर आपके द्वारा निजी पेज पर पोस्ट की गई सामग्री (जैसे फ़ोटो या स्टेटस अपडेट) को भी इन फ़ंडिंग पार्टनर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

3. तृतीय पक्ष के उपकरण और सेवाएँ जिनका हम इस्तेमाल करते हैं

हम ChangeX प्लेटफ़ॉर्म को चलाने और अपनी सेवाएँ प्रदान करने के लिए कई तृतीय पक्ष उपकरणों का भी इस्तेमाल करते हैं।

  • Intercom (इंटरकॉम)

    Intercom हमारा ग्राहक संबंध प्रबंधन सिस्टम है।

    Intercom के ज़रिए हम वेबसाइट पर साइन अप किए गए यूज़र द्वारा की गई आवश्यक गतिविधियों को ट्रैक कर पाते हैं, जिसमें किसी आइडिया को शुरू करने के लिए रजिस्टर करना या किसी आइडिया को फ़ॉलो करना शामिल है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.intercom.com/terms-and-policies देखें

  • Mixpanel (मिक्सपैनल)

    Mixpanel यूज़र द्वारा वेबसाइट पर की जाने वाली घटनाओं, क्रियाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करता है, जिससे हमें अपनी वेबसाइटों के साथ होने वाले इंटरैक्शन को समझने और अंततः सभी के लिए उत्पाद अनुभव और डिज़ाइन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.mixpanel.com/legal/privacy-policy देखें

  • Fullstory (फ़ुलस्टोरी) Fullstory वेबसाइट पर यूज़र के सत्रों के वीडियो रिकॉर्ड करती है। वीडियो का इस्तेमाल हमारी टीम को समर्थन से जुड़े सवालों का जवाब देने में मदद करने के साथ-साथ यह समझने में भी किया जाता है कि लोग प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.fullstory.com/legal/privacy देखें

  • Mailchimp / Mandrill (मेलचिम्प / मैनड्रिल)

    Mailchimp का इस्तेमाल उन लोगों के ग्रुप्स को ईमेल भेजने के लिए किया जाता है, जिन्होंने या तो ChangeX पर साइन अप किया है या हमसे संपर्क करने के लिए अन्य तरीकों से सहमति व्यक्त की है (जैसे किसी ईवेंट में अपना ईमेल पता छोड़कर)

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://mailchimp.com/legal/privacy देखें

  • Twillio (ट्विलियो) कई बार ChangeX यूज़र को साइट पर होने वाली गतिविधि (जैसे कि इवेंट के समय में बदलाव) के बारे में याद दिलाने के लिए SMS या टेक्स्ट मैसेज भेजता है। ये मैसेज Twillio नामक एक तृतीय पक्ष टूल का इस्तेमाल करके यूज़र को भेजे जाते हैं। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ChangeX यूज़र का डेटा इस ऐप पर भेजा जाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.twilio.com/legal/privacy देखें

  • Facebook (फ़ेसबुक)

    हम Facebook Connect का इस्तेमाल एक टूल के रूप में करते हैं ताकि मौजूदा Facebook यूज़र ChangeX ऐप में एक क्लिक से आसानी से लॉग इन कर सकें। यूज़र की अनुमति से यह ऐप यूज़र के नाम, ईमेल और प्रोफ़ाइल फ़ोटो सहित Facebook से बुनियादी यूज़र डेटा लेता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.facebook.com/policies देखें

  • Typeform (टाइपफ़ॉर्म)

    हम अपने प्रभाव को ट्रैक करने और अन्य यूज़र सर्वे के लिए Typeform का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल ChangeX को नए विचार प्रस्तुत करने के लिए भी किया जाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://admin.typeform.com/to/dwk6gt देखें

  • Slack (स्लैक)

    जब लोग ChangeX पर कोई आइडिया शुरू करने के लिए रजिस्टर करते हैं या IaaS डील के लिए अनुरोध सबमिट करते हैं, तो यह रजिस्ट्रेशन Slack नामक चैट प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए से पूरी ChangeX टीम के साथ शेयर किया जाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://slack.com/privacy-policy देखें

  • Heroku (हेरोकु)

    Heroku हमारा इंटरनेट सेवा प्रदाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://www.heroku.com/policy/salesforce-heroku-msa देखें

  • Stripe (स्ट्राइप)

    changex.org पर यूज़र के लिए पेमेंट प्रोसेसिंग सेवाएँ Stripe प्रदान करता है

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://stripe.com/us/privacy देखें

  • AddThis

    AddThis का इस्तेमाल ChangeX पर यूज़र के लिए अपने पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म पर लिंक शेयर करना आसान बनाने के लिए किया जाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया http://www.addthis.com/privacy/privacy-policy देखें

  • Calendly

    अगर आप ChangeX पर कोई आइडिया शुरू करते हैं, तो हम आपके साथ आसानी से अपॉइंटमेंट सेट करने के लिए calendly का इस्तेमाल करते हैं।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://calendly.com/pages/privacy देखें

  • Clearbit

    हम Clearbit का इस्तेमाल आपके ईमेल पते से जुड़ी प्रोफ़ाइल इमेज खोजने के लिए करते हैं, ताकि आप आसानी से अपने ChangeX खाते में प्रोफ़ाइल इमेज जोड़ सकें।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया https://clearbit.com/privacy देखें

4. अन्य

ChangeX द्वारा आपके निजी डेटा का खुलासा निम्नलिखित के साथ भी किया जाएगा: ChangeX द्वारा नियोजित अन्य तृतीय पक्ष सेवा प्रदाता जिनमें हमारे कानूनी और कर सलाहकार, लेखा परीक्षक आदि शामिल हैं; और सक्षम प्राधिकारियों (आयरिश राजस्व आयुक्त या अन्य कर प्राधिकारी, कंपनी पंजीकरण कार्यालय, चैरिटी नियामक आदि सहित), न्यायालयों और अन्य निकायों को, जैसा कि किसी लागू कानून, समन, वारंट, न्यायालय या नियामक आदेश या अन्य वैधानिक आवश्यकता के अनुसार आवश्यक हो।

पिछले अपडेट की तारीख: 24.04.2020

×